नेताओ का वढ़ता हुआ भगवा प्रेम राम से बेडा पार लगाने की गुहार:देश तक
2019 का चुनाव नजदीक है, पार्टियां अपनी क्रिया प्रतिक्रियाओ में गति प्रदान कर चुकी है।एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सफर शुरू हो चुका है,आज तक सवर्णो और हिन्दुओ को दरकिनार करने वाली पार्टीया भी राम और भगवा की शरण मे पहुँच रही है आलम ये है कि अखिलेश यादव ,राहुल गाँधी से लेकर कई दिग्गजों के सर पर भगवा पगड़ी देखने को मिल रही है।इस का सीधा सम्बंध हिंदुत्व की शरण में जाकर पार्टीया अपना बेडा पार करने में लगी है, बही भाजपा ने भी राम नाम का सहारा और राम मंदिर पर चुप्पी तोड़ने का काम भी शुरू कर दिया है, जिससे विपक्षी दल खतरे में आ गए है, देखना ये है क्या भाजपा सरकार राम मंदिर पर 2019 चुनाव से पहले कोई निर्णायक कदम उठा पाती है कि नही,अगर हाँ तो इसका सीधा फायदा भाजपा को मिलता हुआ दिख रहा है।वही विपक्षियों के बढ़ते हुए रामप्रेम ने ये तस्वीर तो बिल्कुल साफ कर दी है कि सवर्ण और भगवा अपनी स्थित परिवर्तन करने में सक्षम हो चुके है ।तभी आज सभी पार्टियां सवर्णो के शरण में आने के लिए मजवूर होती दिखाई दे रही है.

Comments

Post a Comment